बस्ती। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया है कि सम्प्रति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2026 से संबंधित कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त मतदान केन्द्रों पर आलेख्य निर्वाचक नामावलिया प्रकाशित है और दावे और आपत्तिया 01 जनवरी 2026 से प्राप्त की जा रही है। मतदाता सहायता केन्द्र की स्थापना के संबंध में कार्यवाही की जा रही है, हर मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की सहायता हेतु मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किए जायेंगे।
उन्होने यह भी बताया कि मतादाता सहायक केन्द्र इस प्रकार स्थापित किए जाय कि मतदाता के पोलिंग स्टेशन/भवन के पास आने पर आसानी से उसे ढूढा जा सकें। मतदाता सहायक केन्द्र पर दावें और आपत्तिया जमा करने एवं मतदाताओं के सुविधा हेतु बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे। मतदाता सहायता केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी के पास उससे संबंधित मतदेय स्थल की दिनॉक 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेंगी, जिससे मतदान केन्द्र पर आने वाले मतदाता आलेख्य निर्वाचक नामावली में अपना नाम खोज सकें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदाता सहायता केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक निम्न सामग्रियों के साथ उपस्थित रहेंगे।
दिनॉक 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली की प्रति, अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृत/डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची की प्रति, विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2003 की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त फार्मो की कम संख्या में उपलब्धता की शिकायतों के दृष्टिगत कम से कम 50-50 की संख्या मे फार्म 6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म 7 व 8 (घोषणा पत्र सहित) की उपलब्धता मतदाता केन्द्र पर सुनिश्चित की जाय। उन्होने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता सहायता केन्द्र पर पात्र नागरिको को मैपिंग तथा दावे और आपत्तियों से संबंधित फार्मो को भरने में सहायता प्रदान की जायेंगी।





