Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमर कैंप में हुए बालीवाल और कबड्डी के खेल, बच्चों को दी...

समर कैंप में हुए बालीवाल और कबड्डी के खेल, बच्चों को दी गई नामचीन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी

मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर‌ कैम्प में बालीवाल और कबड्डी के खेल हुए। बच्चों को खेलों से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभ की जानकारी दी गई। सुबह योगासन, प्राणायाम और खेलों के अभ्यास के लिए बच्चों को प्रेरित किया और कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मंगलवार को समर कैंप में प्रार्थना सभा के बाद बच्चों ने योगासन का अभ्यास किया।

प्रथम सत्र में प्रशिक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बच्चों को वालीबाल और कबड्डी खेलों के नियम बताए। दोनों खेलों का अभ्यास भी कराया।इं प्र अ संजीव कुमार ने बच्चों को कबड्डी के राष्ट्रीय और नामचीन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी।

दूसरे सत्र में प्रशिक्षक लालती देवी ने लक्ष्मी बाई समूह और आजाद समूह के बीच कबड्डी कराई। लक्ष्मी बाई समूह ने आजाद समूह को 14-12के अंतर से हराया।

कंपोजिट विद्यालय हारीपुर में बच्चों ने खेलकूद उत्साह के साथ विभाग किया। टीआरपी राकेश विक्रम सिंह ने बच्चों के साथ समर कैंप के उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षक ललित कुमार और सर्वेश कृष्ण यादव ने सभी बच्चों को कबड्डी की प्रतियोगिता कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular