Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaविवेकानंद संदेश यात्रा का भाजपाईयों ने कस्बे में किया जोरदार स्वागत

विवेकानंद संदेश यात्रा का भाजपाईयों ने कस्बे में किया जोरदार स्वागत

अवधनामा संवाददाता

अतर्रा/बांदा। विवेकानंद संदेश यात्रा का भाजपाइयों ने कस्बे के प्रवेश पर जगह-जगह फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत।
विवेकानंद संदेश यात्रा को लेकर शुक्रवार को जैसे ही संदेश यात्रा के संयोजक शिव प्रकाश अपनी टीम के साथ चित्रकूट से बांदा जाते समय अतर्रा कस्बे में दाखिल हुए वैसे ही जगह-जगह भाजपाइयों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तहसील गेट पर रामू कोरी ने फूल मालाओं से स्वागत किया इसी प्रकार सहकारी क्रय विक्रय समिति के पास मंडल अध्यक्ष वेद निराला के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया स्टेशन रोड के पास भाजपा नेत्री शारदा देवी हरी बाबू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इसी प्रकार रामरति के साथ ही भाजपा नेता रमेश शर्मा उर्फ शंभू भैया के आवास पर यात्रा पहुंचने पर भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस दौरान श्री वर्मा ने कहा कि विवेकानंद के बताए हुए रास्ते से चलकर हम देश को मजबूत बना सकते हैं उनके जीवन से हमें उत्तम चरित्र की प्रेरणा मिलती है इस दौरान भाजपा नेता दिनेश गुप्ता कंचन राज किशोर बाजपेई शिव मोहन गुप्ता बाबूजी द्वारिका लखेरा राजू त्रिवेदी बबलू बाजपेई मंजू चैरीहा सरिता गुप्ता कल्लू यादव राकेश गौतम मेजर आयुष शुक्ला शशिकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular