Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeविवेकानंद ने दुनिया में लहराया भारत के आध्यात्मिक ज्ञान का परचम

विवेकानंद ने दुनिया में लहराया भारत के आध्यात्मिक ज्ञान का परचम

राष्ट्रीय युवा दिवस पर इंदिरा गांधी पी जी कालेज में हुआ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। नेहरू युवा केन्द्र और इंदिरा गांधी पी जी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से निबंध प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन का लाइव प्रसारण युवाओं को दिखाया गया।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के के मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत के ज्ञान का परचम लहराया। शिकागो के विश्व प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और जीरो पर अपना व्याख्यान देकर उन अमेरिका वासियों को अपना शिष्य बनने पर मजबूर कर दिया जो पहले उन्हें सम्मेलन में बोलने का भी समय नहीं देना चाहते थे।
इंजीनियर लालमणि कश्यप ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र नाथ था। उन्होंने अपने गुरु राम कृष्ण परमहंस की बीमार अवस्था में जिस तरह की सेवा की वह गुरु के प्रति अनन्य भक्ति का अप्रतिम उदाहरण है।25वर्ष की आयु में संन्यासी बने स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका वासियों के साथ दुनिया को अपने ज्ञान का लोहा मनवाया। शिकागो धर्म सम्मेलन के बाद अमेरिका में हजारों लोग उनके शिष्य बन गए और उन्होंने वहां राम कृष्ण मिशन की कई शाखाओं की स्थापना की। कार्यक्रम में दिनेश मणि ओझा,डा पवन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular