Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeभ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा

भ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी खुनुवा  में आगामी रमजान के त्योहार के दौरान सीमा पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से  उज्जल दत्ता, कमांडेंट, 43वीं वाहिनी की अध्यक्षता में सीमा शुल्क इकाई खुनुवा , स्थानीय पुलिस और नेपाल ए.पी.एफ के साथ संयुक्त बैठक किया गया और चेक पोस्ट खुनुवा  में भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया गया I 43वी वाहिनी एस.एस.बी द्वारा सहयोगी एजेंसीयों और ए.पी.एफ नेपाल के साथ संयुक्त बैठक एवं गस्ती कर सीमाई क्षेत्र की निगरानी किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहार पर सीमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा अप्रिय घटना के मंसूबे को असफल कर सीमाई क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना, अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना, किसी तीसरे देश के नागरिक के अवैध घुसपैठ को नाकाम करना और स्थानीय लोगो के दिलों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है I एस.एस.बी द्वारा भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने-जाने वाले व्यक्तियों, उनके सामानों और वाहनों की गहन जाँच के उपरांत ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है I इसी क्रम में आज सीमा चौकी खुनुवा  में आगामी रमजान के त्योंहार के मद्देनज़र सीमा की सुरक्षा हेतु सीमा शुल्क इकाई खुनुवा , स्थानीय पुलिस और नेपाल ए.पी.एफ के साथ संयुक्त बैठक किया गया जिसमें दोनों देशों के सुरक्षा विभागों द्वारा आसुचनाओं को आपस में साझा करने, अवैध गतिविधि, और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, दोनों देश के नागरिकों के साथ विनम्र आचरण रखने आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया I साथ ही चेक पोस्ट खुनुवा  में भ्रमण कर सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया गया और जवानों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया I  इस दौरान कमांडेंट, 43वी वाहिनी के नेतृत्व में सीमा चौकी खुनुवा  से  अंकुश डांगे सुभाष, सहायक कमान्डेंट, निरीक्षक राकेश मणिपाल, उप-निरीक्षक बाबू सिंह और अन्य कार्मिको के साथ-साथ सीमा शुल्क इकाई खुनुवा  से निरीक्षक रामधारी पटेल, सचिन घोष, नेपाल ए.पी.एफ से ए.एस.आई लीला थापा के साथ अन्य चार  कर्मी तथा तथा उत्तर प्रदेश पुलिस से मुख्य आरक्षी उपेन्द्र कुमार दूबे  शामिल रहे।I

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular