Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeनागरिकता कानून पर लखनऊ में चौतरफा विरोध-प्रदर्शन, ओबी वैन जलाई

नागरिकता कानून पर लखनऊ में चौतरफा विरोध-प्रदर्शन, ओबी वैन जलाई

लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चौतरफा जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस की ओर से प्रदर्शन रोकने के लिए की गई तैयारियां धरी की धरी रह गई।

सीतापुर रोड पर शिया कॉलेज से पहले स्थित मदे गंज पुलिस चौकी पर प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ ने हमला बोलकर आग लगा दी। गलियों में पथराव हुआ और सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए हवाई फायर व लाठीचार्ज किया।

उधर परिवर्तन चौक पर कांग्रेस, वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू व कई अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी भांजी है।

इसी तरह कलेक्ट्रेट व कैसरबाग क्षेत्र में सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है और गिरफ्तारी दी है। इसके अलावा भी शहर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान जलाई गई बाइकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular