Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeविद्यालय मान्यता नियमों का उल्लंघन: प्रबंधक एवं शिक्षक पर गंभीर आरोप।

विद्यालय मान्यता नियमों का उल्लंघन: प्रबंधक एवं शिक्षक पर गंभीर आरोप।

बीएसए से शिकायत,दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग

गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा मान्यता नियमों का उल्लंघन करने व तैनात शिक्षक पर कक्षा-2 के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नकार पूरे चतरूपुर निवासी राज प्रसाद पुत्र रूपनारायण गोस्वामी ने बताया कि उनका पुत्र अभिषेक गोस्वामी ग्राम गुमदहा स्थित एम.आर.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 का छात्र है।

शिकायत के अनुसार विद्यालय को केवल कक्षा-5 तक की मान्यता प्राप्त है, इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए कक्षा-9 तक की पढ़ाई कराई जा रही है। आरोप है कि 4 फरवरी 2026 को छात्र सुबह करीब 9 बजे विद्यालय पढ़ने गया था, जहां बिना किसी कारण के विद्यालय में तैनात अप्रशिक्षित शिक्षक प्रखर सिंह पुत्र अरविंद सिंह, निवासी चंद्रभानपुर द्वारा छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित के अनुसार बच्चे के शरीर पर करीब 105 डंडों के निशान पाए गए हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर विद्यालय प्रबंधक के पास पहुंचे तो प्रबंधक एवं आरोपी शिक्षक ने न केवल अभद्रता की, बल्कि अपनी गलती स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया।

आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में शिक्षा विभाग के नियमों और मर्यादाओं की खुलेआम अनदेखी की गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उनके पास बच्चे के शरीर पर पड़े चोटों के फोटो और वीडियो क्लिप मौजूद हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है। मामले को गंभीर बताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular