Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeगंदगी और जल भराव से गुजरने को मजबूर नवदिया के ग्रामीण

गंदगी और जल भराव से गुजरने को मजबूर नवदिया के ग्रामीण

शिकायत पर शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान

शाहजहांपुर। जनपद में शिकायत पर शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है और ब्लॉक स्तर के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या को नजरअंदाज कर रहे इसका नतीजा यह है कि ग्रामीण नाली नाला और जल भराव के चलते गंदगी से निकलने को मजबूर हैं और अब निराश होकर सरकार से समस्या का समाधान करने की गुहार लगा रहे हैं आपको बता दें शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड खुटार क्षेत्र का नवदिया ओरीलाल ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायतें करने के बावजूद घोर लापरवाही के चलते सड़क निर्माण नाला निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर तरस रहा है जिसके चलते गांव की गलियों में जल भराव और गंदगी है और ग्रामीण गंदगी और जल भराव से निकलने को मजबूर है नाला निर्माण न कराया जाने के कारण बरसात के दिनों में यह मार्ग तालाब का रूप ले लेता हैं।

नाला निर्माण न कराए जाने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी रोड़ों पर भरा रहता है जिस कारण मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है प्रकाश व्यवस्था की बात की जाए तो वह भी ध्वस्त दिखाई दे रही है तिराहे चौराहों पर अंधेरा बना रहता है जिससे कभी भी चोरी जैसी घटनाओं का अंदेशा बना रहता है ग्रामीणों ने बताया ग्राम प्रधान खंड विकास अधिकारी और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से कई बार सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण के लिए कहा गया है किंतु अभी तक सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण नहीं कराया गया जिस कारण बरसात के दिनों में गंदे पानी एवं जल भराव की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं पढ़ने वाले बच्चे स्कूल जाने के लिए इस कीचड़ के कारण परेशान हैं। हालांकि इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारी सभी इस गांव की समस्या को जानते हैं किंतु अभी तक निराकरण न कराए जाने से ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों ने कहा कि जब सरकार गांव में पैसा भेज रही है तो आखिर पैसा अलग कहां रहा है यह जांच का विषय है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular