Tuesday, September 23, 2025
spot_img
HomeMarqueeजलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

पुलिस के समझाने के बाद जाम खोलकर पनवाड़ी ब्लाक में दिया धरना
महोबा। कस्बा पनवाड़ी के सुभाषनगर मुहाल में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मुहाल में पानी भर जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुन्देलखंड किसान यूनियन के साथ हाईवे को जाम कर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
मुहालवासियों ने बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया। किसान नेताओं ने जलभराव की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहने से तमाम वाहन जाम में फस गए। सूचना पर पहुंची पनवाड़ी पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया, इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
थाना प्रभारी पनवाड़ी गुलाब त्रिपाठी ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक बातचीत कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी ब्लॉक परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और किसान यूनियन के कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। किसान यूनियन के नेता बाला जी ने बताया कि मुहाल में जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे बरसात के दिनों में लोगों के घरों और रास्तों में पानी भर जाता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular