Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeमानक विहीन सड़क बनायें जाने पर ग्रामीणों में रोष

मानक विहीन सड़क बनायें जाने पर ग्रामीणों में रोष

पथरा कस्बे से किसान सेवा समिति तक जिला पंचायत से आर सीसी सड़क का हो रहा है निर्माण

पथरा सिद्धार्थनगर। स्थानीय कस्बे में जिला पंचायत निधि से हो रहे सड़क निर्माण को मानक विहीन बनायें जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क में मोरंग की जगह बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की है।

कस्बे में पोस्ट आफिस से किसान सेवा समिति तक जिला पंचायत निधि से आर सी सी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है परन्तु ठेकेदार की मनमानी से सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

कस्बा निवासी उमेश चन्द्र मिश्रा त्रिलोकी राजिंदर रामतीरथ विभूति सहित आदि लोगों का कहना है कि बहुत ही प्रयासों के बाद सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है पर निर्माण कार्य में मोरंग की जगह बालू से निर्माण कार्य कराया जा रहा है और सड़क निर्माण से पहले सड़क पर ईंट की गिट्टी भी नहीं डाला गया जिससे सड़क एक से दो माह में ही टूट जायेगा।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इसके विरोध में तीन दिन पहले सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था दुबारा जेई के आश्वासन पर काम शुरू किया गया उसके बाद भी निर्माण मानक के अनुरूप कराया जा रहा है।इस सम्बन्ध में जिला पंचायत के जेई जयराम प्रसाद आर्या ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है मैं अभी बाहर हूं सांय तक जाकर देखूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular