Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurविजय सिंह यादव बने अखिल भारतीय यादव महा परिषद जिलाध्यक्ष

विजय सिंह यादव बने अखिल भारतीय यादव महा परिषद जिलाध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। अखिल भारतीय यादव महा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिवसिंह यादव ने ललितपुर नेहरू नगर निवासी विजय सिंह यादव को महा परिषद का ललितपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष से समाजहित में कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि विजय सिंह यादव वर्तमान में इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से विधायक डा.मानसिंह यादव के ललितपुर जिला प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं और वह समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भी हैं। अखिल भारतीय यादव महा परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनके शुभचिन्तकों और सजातीय बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular