Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeविजय प्रकाश तिवारी बने राज्य विधि अधिकारी,क्षेत्र में हर्ष की लहर

विजय प्रकाश तिवारी बने राज्य विधि अधिकारी,क्षेत्र में हर्ष की लहर

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो जिले के चोपन ब्लाक के  चोपन नगर स्थित गौरव नगर निवासी विजय प्रकाश तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी का चयन उच्च न्यायालय प्रयागराज में राज्य विधि अधिकारी पद पर चयन होने से जनपद समेत क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।क्षेत्र के लोगो द्वारा उनके पिता व बड़े भाई को बधाई व शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा।विजय प्रकाश की प्रारंभिक व हाइस्कूल की शिक्षा अपने निज जनपद के चोपन स्थित केंद्रीय विद्यालय से अच्छे अंको में उत्तीर्ण की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय इलाहाबाद आर्मी स्कूल से व काशी हिन्दू विश्व विद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई व इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलएम की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की।विजय प्रकाश ने इसका श्रेय गुरुजनमाता-पिता,चाचा चाची व बड़े भाई के आशीर्वाद व स्नेह को दिया।उनके पिता सुरेश तिवारी बीजेपी से प्रांतीय परिषद सदस्य व लोकप्रिय वरिष्ठ पदाधिकारी रहे हैं।इस अवसर पर विजय प्रकाश के बड़े भाई व जिला कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी,जिला मंत्री राम सुंदर निषाद,सुनील तिवारी,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,नीरज भाटिया,राकेश अग्रहरि,मनोज चौबे,रिजवान अहमद,तीर्थराज शुक्ला,रमेश कुमार,दिनेश गर्ग,मुकेश गर्ग,प्रदीप अग्रवाल,रमेश अग्रहरि, विजय अग्रहरि,अजय सिंह आदि ने बधाई दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular