Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhविजय लाल कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल फॉर्च्यूनर के उड़े...

विजय लाल कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल फॉर्च्यूनर के उड़े चिथड़े

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। आजमगढ़ से सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस क्रम में बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। डिवाइडर भी टूट गया। पिछले दिनों हुए लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं। सांसद बनने के बाद उनके परिवार में यह गंभीर मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार काफी तेज गति में जा रही थी। इसी बीच ड्राइवर कार पर अपना संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार से जा रही कार डिवाइडर से टकराई और हवा में करीब 20 मीटर तक उपर उछल गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी के चारो चक्के ऊपर की तरफ हो गए थे। विजय लाल यादव की दुर्घटना की जानकारी के बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके समर्थक ने फोन उठाया। उनके हॉस्पिटल में ले जाए जाने की जानकारी दी। विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ की जगह सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को मात दे दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular