Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeNationalविहार झील भी हुई ओवरफ्लो

विहार झील भी हुई ओवरफ्लो

मुंबईकरों के पानी की चिंता खत्म

मुंबई को जलापूर्ति करने वाली सात झीलों में से एक विहार भी ओवरफ्लो होकर बहने लगी है। इससे पहले तुलसी और तानसा जलाशय पूरी तरह से भर चुके हैं। मोडक सागर भी भरने की कगार पर है। पिछले साल की तुलना में इस साल झीलों में ज्यादा पानी जमा हुआ है।

मुंबई ठाणे और पालघर में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बारिश का येलो अलर्ट और ठाणे व पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक गोरेगांव में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसीतरह मुंबई उपनगर के दहिसर- 126 मिमी, जुहू एयरपोर्ट :- 23.5 मिमी, मुंबई एयरपोर्ट :- 65.5 मिमी, राम मंदिर :- 129 मिमी, टाटा पॉवर (चेंबूर) :- 54 मिमी और विक्रोली में 87 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई शहर.के भायखला में 13.5 मिमी, महालक्ष्मी :- 21.5 मिमी, माटुंगा :- 38 मिमी और सायन में 51.2 मिमी बारिश हुई।

तानसा झील बुधवार शाम को ओवरफ्लो होकर बहने लगी थी। झील क्षेत्र के आस-पास के गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले तुलसी झील पूरी तरह भरकर बहने लगी थी। झीलों के जलस्तर में हो रहे संतोषजनक पानी भंडारण से जल्द मुंबई, ठाणे, भिवंडी, निजामपुर क्षेत्र के लोगों को 10 प्रतिशत पानी कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है।

सातों झीलों का जल भंडारण बढ़कर 9,66,395 मिलियन लीटर यानी 66.17 प्रतिशत हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में जलाशयों में जल भंडारण 7,98,704 मिलियन लीटर यानी 55.18 प्रतिशत था। अपर वैतरणा 34.13 फीसदी, मोडक सागर- 98.66, मध्य वैतरणा- 63.32 और भातसा झील 64.99 प्रतिशत भर गई है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशय क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular