Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeक्लीनिक पर गर्भपात कराने के बातचीत का वीडियो हुआ वायरल,जांच टीम गठित

क्लीनिक पर गर्भपात कराने के बातचीत का वीडियो हुआ वायरल,जांच टीम गठित

बढ़नी सिद्धार्थनगर। कस्बे के पचपेड़वा रोड पर स्थित एक क्लिनिक व चाइल्ड केयर सेंटर पर अवैध गर्भपात कराए जाने के बात चीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल संचालक एक व्यक्ति कह रहा हैं, कि क्लिनिक व चाइल्ड केयर सेंटर लिखा ही है, यह 22 बेड का अस्पताल है, आप मरीज को ले आइए, उसका गर्भपात हो जाएगा, इसमें आपको कमीशन भी मिल जाएगा। कोई दिक्कत नही है, इटवा सीएचसी में मेडिकल अपसर के पद पर पोस्ट है। वही सीएमओ ने इस वीडियो को संज्ञान में लेकर जाच टीम गठित कर दिया है।

वायरल हो रहा वीडियो कस्बे के पचपेड़वा रोड पर स्थित एक क्लिनिक व चाइल्ड केयर सेंटर का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति अस्पताल की करतूतों को उजागर करने को लेकर क्लिनिक संचालक से कहा रहा है कि मेरा घर नेपाल के सेमरा गांव में है मुझे एक गर्भपात करवाना है। उसके बाद संचालक ने कहा कि ठीक है मरीज को ले आइए, यह क्लिनिक नाम के लिए है, यहा 22 बेड का अस्पताल है, यहा हर सुविधा आप को मिलेगी। कोई भी आपरेशन लेकर आते हैं, तो आपको कमीशन मिलेगा। मै खुद इटवा सीएचसी में मेडिकल अपसर हूँ। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही होगी। हालाकि इस वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि अवधनामा समाचार पत्र नहीं करता हैं।

उक्त के बावत क्लीनिक संचालक डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो तोड़ मरोड़कर कर प्रसारित किया गया है। मुझे जब समय मिलता है तो सिर्फ बच्चों को देखता हूँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular