Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiशातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से दो माह पहले चोरी हुई बाइक बरामद

शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से दो माह पहले चोरी हुई बाइक बरामद

अवधनामा संवाददाता

देवा बाराबंकी। थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व एक किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अन्जीत रावत पुत्र कल्लू निवासी सिदवाही थाना देवा को देवा मटियारी रोड चचेड़ा पुलिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक किलो 50 ग्राम अवैध गांजा व चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने अन्य साथी सरोज रावत जो मोटर साइकिल चोरी में पहले भी कई बार जेल जा चुका है, के साथ मिलकर अलग-अलग जगह से मोटर साइकिल चोरी कर बेचने का काम करते है और पकड़े जाने के भय से चोरी किए गए वाहनों के नम्बर प्लेट को बदल देते है। अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी सरोज रावत के साथ मिलकर करीब 2 माह पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बाराबंकी कचेहरी गेट के सामने से उक्त मोटर साइकिल चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मामला पंजीकृत है। अभियुक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थ को जनपद सीतापुर से खरीदा गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अन्जीत रावत को उक्त मोटर साइकिल को लखनऊ कबाड़ी मार्केट बेचने जाते समय गिरफ्तार किया गया तथा उसके अन्य साथी सरोज रावत की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular