शनिवार गुरु पर्व पर विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग गौशाला संपूर्ण प्रमुख अमेठी विजय चंद मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने मिलकर बाबा मनोहर सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि बाबा मनोहर सिंह ने नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 5 दिसम्बर 2017 को लंगर समिति की स्थापना की थी। पहले वर्ष लंगर रामनाथपुर , बड़ा महमूदपुर में तैयार किया गया था।
नवें वर्ष इस बार फिर लंगर निर्माण और सेवा का काम रामनाथपुर बड़ा महमूदपुर से शुरू किया गया है। दिलीप कुमार मिश्र के पुराने मकान में बाबा मनोहर सिंह, के साथ आए दो सेवादार के साथ ठहरे हुए हैं।
बाबा मनोहर सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार को गुरु पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र वासियों के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर विष्णु कांत शास्त्री पवन कुमार मिश्रा आकाश मिश्रा युवराज, पीयूष सहित कई लोग मौजूद रहे।





