Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअयोध्या में बहुत सुंदर माहौल दिखाई पड़ रहा है: मेयर प्रत्याशी महंत...

अयोध्या में बहुत सुंदर माहौल दिखाई पड़ रहा है: मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। मतदान को लेकर बोले भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अयोध्या में बहुत सुंदर माहौल दिखाई पड़ रहा है, भाजपा के पक्ष में कमल खिलाने के लिए जनता प्यार और उत्साह के साथ मतदान कर रही है, सपा द्वारा व्यापारियों के मुद्दे को उठाने के मामले पर बोले भाजपा प्रत्याशी, कहा समाजवादियों को भगवान सद्बुद्धि दे, अपने आसन्न हार को देखते हुए इस तरह का प्रलाप कर रहे, हार रहे हैं तो कुछ न कुछ तो कहने का बहाना चाहिए, रामपथ के चौड़ीकरण पर बोले महंत गिरीशपति त्रिपाठी, कहा यह चौड़ीकरण किसके लिए हो रहा है, अयोध्या के लोगों के लिए ही हो रहा है, कुछ ही महीनों की बात है, अयोध्या में शानदार चमचमाती सड़क होगी, सबसे ज्यादा फायदा अयोध्या वालों का ही होगा, अयोध्या के लोग समझदार हैं यह जान रहे हैं कि लोग उनको बरगला रहे हैं, अयोध्या अपनी अंतरराष्ट्रीय भूमिका के लिए आगे बढ़ चुकी है, अयोध्या विश्व की आध्यात्मिक राजधानी एवं सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित हो उसमें आपका वोट पहला कदम सिद्ध होगा, जनता बढ़-चढ़कर मतदान करें, अयोध्या की जो सांस्कृतिक गरिमा है उसको विकसित होने दें और पूरे विश्व में अयोध्या एक बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है।

0
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular