सिविल लाइंस से धनतेरस दीपावली पर नहीं उठाई जाएंगी गाड़ियां

0
108

 

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वधान में आज मल्टीनेशनल पार्किंग के कांट्रेक्टर अंशुमान एवं अमित के बीच महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल की अध्यक्षता में वार्ता की गई।
वार्ता में यह निर्णय लिया गया कि  सिविल लाइंस सरदार पटेल मार्ग एवं महात्मा गांधी मार्ग से चार पहिया एवं दो पहिया वाहन क्रेन द्वारा मल्टी लेवल पार्किंग में नहीं ले जाया जाएगा ना ही उन्हें उनके स्थानों से उठाया जाएगा। इस बात का आश्वासन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने दिया है कि आप सभी ऑनलाइन खरीदारी ना करके शहर के बाजारों की रौनक बढ़ाए और बाजारों में खरीदारी करने बाजार में आये। आप सभी की गाड़ियों को मल्टी लेवल पार्किंग की क्रेन द्वारा धनतेरस से दीपावली त्यौहार तक नहीं उठाया जाएगा।
इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आप सभी बाजारों की रौनक बढ़ाएं और निश्चिंत रहकर व्यापार करें आपके कस्टमरों की गाड़ी नहीं उठाई जाएगी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी बिपिन गुप्ता ने सभी व्यापारियों को कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के साथ है।
इस वार्ता के दौरान सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जे एस विर्दी, आशुतोष सिंह, अनिल गुप्ता, गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here