Thursday, August 28, 2025
spot_img
HomeEntertainmentVash Level 2 Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर चल गया हॉरर...

Vash Level 2 Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर चल गया हॉरर थ्रिलर का ‘वश’, ओपनिंग डे की कमाई से चौंकाया

Vash Level 2 Box Office Collection Day 1: एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला की लेटेस्ट फिल्म वश लेवल 2 सिनेमाघरों में एंट्री मार चुकी है। वश के सीक्वल के तौर पर इस सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से वश 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

जिसका अंदाजा आप जानकी की इस फिल्म के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि वश लेवल 2 ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से खाता खोला है।

वश लेवल 2 कलेक्शन रिपोर्ट

हिंदी में वश का रीमेक अजय देवगन की फिल्म शैतान के जरिए बनाया गया था। तब से ही वश फ्रेंचाइजी चर्चा में आई और अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आए हैं, जो फिलहाल अपनी शानदार कहानी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। मूलरूप से गुजराती भाषा की फिल्म होने के बावजूद इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार वश लेवल 2 ने ओपनिंग डे पर 1.27 करोड़ का कारोबार किया है।

जो वॉर 2 और कूली जैसी मूवीज के बीच लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने के वजह से काफी अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। गुजराती भाषा में वश 2 ने 82 लाख तो हिंदी में 45 लाख का कारोबार किया है, जोकि वीक डे हिसाब से ठीकठाक माना जा रहा है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों वश लेवल 2 का कमाई के मामले में भी लेवल काफी अप होगा।

वश 2 कलेक्शन ग्राफ

  • पहला दिन- 1.27 करोड़
  • गुजराती भाषा- 82 लाख
  • हिंदी- 45 लाख

इस तरह से रिलीज के पहले दिन वश लेवल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है। कम बजट वाली इस सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर के लिए कमाई का ये आंकड़ा चौंकाने वाला है।

क्या है वश लेवल 2 की कहानी

जिस तरह से वश पार्ट 1 में वशीकरण और काले जादू की कहानी के दर्शाया गया था। ठीक इसी तरह वश लेवल 2 में जादू टोना और वशीकरण का मामला उच्च स्तर पर पहुंच गया है। जिसमें तांत्रिक स्कूल की लड़कियों के दिमाग को वश में करके उनकी हत्या करता है और खौफ का तांडव मचाता है। अगर आप भी हॉरर थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो आपको जानकी बोदीवाला की वश 2 जरूर पसंद आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular