Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeवरूण सर्राफ बने कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के नगर उपाध्यक्ष--

वरूण सर्राफ बने कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के नगर उपाध्यक्ष–

अवधनामा संवाददाता

अभिषेक बरनवाल चौक क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत,कई प्रतिष्ठित व्यापारियों ने मंच की सदस्यता ग्रहण की।

सुल्तानपुर। काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के आवाहन पर जिला महामंत्री राजेश महेश्वरी एवं नगर अध्यक्ष रवि सोनी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र का विस्तार निरंतर हो रहा है। इसी क्रम में जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी वरुण कुमार सर्राफ को नगर उपाध्यक्ष और अभिषेक बरनवाल चौक क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।साथ ही साथ अमित बरनवाल ठठेरी बाजार ,महेंद्र कसौधन सब्जी मंडी एवं यूसुफ मियां सब्जी मंडी ने मंच की सदस्यता ग्रहण की । नगर उपाध्यक्ष अशोक दिव्या ने सभी सदस्यों को मंच की नीतियों और उद्देश्य को विस्तार पूर्वक समझाते हुए प्रमाण पत्र सौंपा।
नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष वरुण सर्राफा ने आभार व्यक्त करते हुए कहां मैं व्यापारियों के सुख दुख में तन मन धन से सदैव खड़ा मिलूंगा। मंच के पदाधिकारियों,सदस्यों और सम्मानित व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों को शुभकामनाएं व बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular