Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaनवसंवत्सर पर हुआ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

नवसंवत्सर पर हुआ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

अवधनामा संवाददाता
 

रोली चंदन लगाकर किया गया लोगों का स्वागत

बांदा। बुधवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवसंवत्सर नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष के परम पुण्यमय अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद नगर बांदा तथा अन्य प्रखंडों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर एवं प्रखंड के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण पत्र देकर अभिनन्दन किया गया। नगर तथा प्रखंडों में मुख्य मुख्य स्थानों पर स्थानीय निवासियों सहित अन्य लोगों राम पंचायतन चित्र के समीप रोली चंदन लगाकर इस पावन पर्व के सम्बन्ध में चर्चा एवं बधाई सन्देश दिया गया। इसी अवसर सभी लोगों को श्रीराम नवमी शोभायात्रा हेतु आमंत्रित भी किया गया।
इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने अपने उद्बोधन में इस महापर्व के सम्बन्ध में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी,आज ही भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था,आज ही विक्रम संवत् का आरंभ हुआ, आज ही आर्य समाज का स्थापना दिवस, आज ही वरुणावतार श्री झूलेलाल जी की जयंती तथा आज ही के दिन केशवराम बलिराम हेडगेवार जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की उनका जन्मदिवस है। इस दौरान प्रमुख रूप से से विश्व हिन्दू परिषद जिला समरसता प्रमुख विश्राम कुमार धुरिया, नगर अध्यक्ष सनी धुरिया,नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी,जिला सह सुरक्षा प्रमुख सचिन सोनकर,प्रखंड संयोजक मनोज मिश्रा, नगर संयोजक अक्षत रूपौलिहा, नगर सह संयोजक कृष्णा रावत, नगर सह संयोजक रोहित बालमीक, नगर सह सुरक्षा प्रमुख देवांश सोनी,वैभव धुरिया,अभिषेक रैकवार, राजबहादुर लखेरा,दीपक साहू,अंकेश कोस्टा,करन चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular