Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarquee आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में उत्तर मध्य  रेलवे में भी...

 आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में उत्तर मध्य  रेलवे में भी  चल रही विभिन्न गतिविधियां

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :  एक सप्तांह का इवेंट ‘’आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’’ का शुभारंभ  हुआ है। पूरे भारतीय रेल में 75 स्टेशन  नामित किये गये हैं, जहां पर दिनांक 18 से 23.07.2022 तक विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। उत्तर मध्य  रेलवे के 04 स्टेशन प्रयागराज जं., आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी और दीन दयाल धाम भी इन 75 स्टेशन्स में शामिल हैं।
इस उत्सव का प्रयागराज में शुभारम्भ  दिनांक 18.07.22 को  महाप्रबंधक  प्रमोद कुमार ने  प्रयागराज जं. पर स्वतंत्रता  सेनानियों  की चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ किया | चित्र प्रदर्शनी में स्वतंत्रता  सेनानियों  के चित्र के साथ आजादी के आन्दोलन में उनके द्वारा  दिए गये योगदान के बारे में भी संक्षिप्त रूप में उल्लेखित किया गया है |  इस क्रम में दिनांक 23.07.22 तक प्रयागराज स्टेशन पर सांय काल 06 बजे से 08 बजे तक प्रत्येक  दिन प्रदर्शनी परिसर में  आजादी से जुड़े विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे  नुक्कड़  नाटक, देश भक्ति गीत, काव्य  पाठ,नृत्य  आदि किये जायेंगे |
आज दूसरे दिन दिनांक 19.07.2022 को भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| इस अवसर पर  आशीष शर्मा, मोहिनी श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव द्वारा देश भक्ति गीत, अंकिता सिंह एवं अर्पित वर्मा द्वारा एकल नृत्य तथा सुप्रिया सिंह रावत एवं ग्रुप द्वारा समूह नृत्य का प्रदर्शन  किया गया|
प्रयागराज स्टेंशन पर एक अनूठी पहल की गई है जिसमें यहां के शहीदों, साहित्यकारों  एवं क्रांतिकारियों के बारे में उल्लेख  करते हुए एक प्रदर्शिनी का आयोजन किया है। इसमें प्रयागराज के 13 शहीदों 9 कलम के क्रांतिवीरों को नमन किया गया है। इसके अतिरिक्त  16 क्रांतिकारियों का भी वर्णन दर्शाया गया है। दिनांक 18 से 23.07.2022 तक यह प्रदर्शिनी जन सामान्य  के लिए खुली है। दिनांक 23.07.2022 को इसका समापन केन्द्रीनकृत समापन समारोह, जो कि नई दिल्ली  में माननीय रेलमंत्री जी के द्वारा होगा, उसके साथ होगा। उसके बाद इन शहीदों की स्मृतियों  को प्रयागराज जं. पर स्थायी  रूप से विभिन्न दीवारों पर लगा दिया जायेगा।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त  रवींद्र वर्मा, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, एफ एम अनुमणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसमूह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular