Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeSliderVaibhav Suryavanshi के सामने अब बोर्ड एग्जाम की चुनौती! क्या देंगे 10वीं...

Vaibhav Suryavanshi के सामने अब बोर्ड एग्जाम की चुनौती! क्या देंगे 10वीं की परीक्षा? सामने आया बड़ा अपडेट

Vaibhav Suryavanshi CBSE Board 10th Exam: समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत को जीत दिलाई और फाइनल में 175 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। अब अपनी 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए पढ़ाई और क्रिकेट करियर के बीच संतुलन बनाना एक चुनौती है। हालांकि, ये अभी स्पष्ट नहीं है कि वह परीक्षा देंगे या नहीं, क्योंकि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बैटिंग से दुनिया को हैरान करने वाले समस्तीपुर के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी अब सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं। खेल के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले 14 साल के युवा क्रिकेटर के लिए इस समय पढ़ाई और क्रिकेट करियर के बीच संतुलन बिठाने की बड़ी परीक्षा है।

Vaibhav Suryavanshi देंगे 10वीं की परीक्षा?

दरअसल, मॉडेस्टी स्कूल के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने कहा है कि वैभव का एडमिट कार्ड आ गया है। पोद्दार इंटरनेशनल में सेंटर पड़ा है। वो परीक्षा देगा कि नहीं यह कहा नहीं जा सकता। उसका फैसला बोर्ड तय करेगा। स्कूल प्रशासन इस बात पर गर्व महसूस कर रहा है कि उनका छात्र राष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश दोनों का मान बढ़ा रहा है।

CBSE Board Exam Date 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के लिए इस साल फरवरी और मार्च का महीना काफी बिजी रहने वाला है। बता दें कि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी। अब देखना होगा कि वैभव 10वीं एग्जाम देते हुए नजर आते है या नहीं।

Vaibhav Suryavanshi के दम पर भारत ने जीता U-19 World Cup 2026

वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में 175 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई। वैभव की पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया।

इस तरह वह दोनों अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने फाइनल मैच में 55 गेंद में 175 रन की पारी खेली थी और टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। बता दें कि भारत ने इससे पहले साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular