Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeGeneralउत्तरकाशी में चारधाम तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, तीन महिलाओं की...

उत्तरकाशी में चारधाम तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत

उत्तराखंड में मंगलवार रात गंगोत्रीधाम के दर्शन कर लौट रहे चारधाम तीर्थयात्रियों की बस गंगनानी के पास खाई में गिर गई। यह खाई 20 मीटर गहरी है। बस में कुल 29 लोग सवार थे। यह सभी उत्तर प्रदेश , दिल्ली, मुंबई आदि राज्यों के बताए गए हैं। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया । अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह ब्रेक न लगना बताई गई है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और 26 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक विजय कुमार को भी एम्स रेफर किया गया है। बिष्ट ने रात को ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने रेस्क्यू की कमान संभाली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular