Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeUttar Pradeshसिराज मेहदी ने दिया अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा 

सिराज मेहदी ने दिया अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा 

सिराज मेहदी ने दिया अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा
आज ही नदीम जावेद को नियुक्त गया है राष्ट्रिय अध्यक्ष

लखनऊ : उत्तप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन सिराज मेहदी ने आज त्यागपत्र दे दिया सिराज मेहदी ने त्यागपत्र में कहा की वह एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर काम करते हुए इस पद से त्यागपत्र दे रहे हैं चेयरमैन के पद पर कार्य करते हुए उनको तीन वर्ष पूरे हो गए और वह चाहते है कि दूसरे कार्यकर्ता को भी मौका मिले। राष्ट्रिय  अध्यक्ष राहुल गाँधी  को भेजे गए पाने त्यागपत्र की प्रतिलिपि सिराज मेहदी ने राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गाँधी , प्रभारी उत्तरप्रदेश गुलाम नबी आज़ाद ,  प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और अशोक गहलोत प्रभारी संगठन मंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा है।

त्यागपत्र में सिराज महदी ने प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर बने रहते हुए राज बब्बर के साथ करने का भी इशारा किया है।  सिराज मेहदी ने पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में काम करने और राहुल गाँधी के द्वारा निर्देशों के पालन के प्रति आश्वस्त किया है। सिराज मेहदी के त्यागपत्र में अल्पसंकिक प्रकोष्ठ में नए राष्ट्रिय अध्यक्ष का भी ज़िक्र किया गया है और कहा गया है कि यह ही बात रह जाये की नए राष्ट्रिय अध्यक्ष को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का मौका मिलसके। ज्ञात रहे की आज ही जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद को खुर्शीद सय्यद के स्थान पर राहुल गाँधी के निर्देश पर अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अप्ल्संख्यक प्रकोष्ठ का नया राष्ट्रिय अध्यक्ष नियुक्त करने की विग्यप्ति जारी किया है। सिराज मेहदी भी मूलरूप से जौनपुर के ही रहने वाले हैं।  नदीम जावेद पार्टी में सिराज मेहदी से काफी जूनियर है राहुल गाँधी ने युवा जोश और नयी ताक़त के तहत नदीम जावेद को ज़िम्मेदारी सौंपी है।  सूत्रों के अनुसार नदीम जावेद की नियुक्ति सीनियर कांग्रेसी लीडरों को नाराज़ करेगी।  सिराज महदी का इस्तीफा इसकी शुरूआत माना जा रहा है।  राज बब्बर के साथ रहते हुए उपाध्यक्ष के पद पर काम करने को सिराज मेहदी ने कहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular