Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhउत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने दिया धरना

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने दिया धरना

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने हत्या आरोपी तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दीया धरना 2 मिनट का मौन रखकर मृतक कर्मचारी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना की स्व० सुनील कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक तहसील लालगंज, जनपद-प्रतापगढ़ को ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव, उपजिलाधिकारी लालगंज द्वारा पीट-पीट कर अधमरा किया गया, उसके बाद दिनांक 02.04.2022 की शाम को जिला चिकित्सालय में जाकर छाती व गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इस प्रकरण में जिला चिकित्सालय के सभी डॉक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी पूर्ण रूप से इस कुकृत्य के सहभागी है। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ पर प्र०सू०रि० संख्या 0210 02.04.2022 समय 23रू14 अन्तर्गत धारा 302, 308, 323, 452, 504 भा००सं० के अन्तर्गत ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव व अन्य 03 व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया है, किन्तु अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में अत्यन्त असन्तोष व्याप्त है। पूरे प्रदेश का कर्मचारी इस विभत्स घटना से भयभीत है तथा अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार में गुण्डा राज कायम है। किसी भी अधिकारी को अपने कर्मचारी से मारपीट एवं हिंसक वारदात करने का अधिकार नहीं है। यह कृत्य शासन व प्रशासन की छवि खराब कर रहा है। प्रान्तीय संघ द्वारा इस प्रकरण में निम्नलिखित निर्णय लिया गया है। आरोपी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाये। 2. मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को 1.00,00,000 (एक करोड) रू0 का मुआवजा दिया जाये।, मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को तत्काल सेवायोजित किया जाये। प्रान्तीय संघ के आवाह्न पर आज दिनांक 04.04.2022 को कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर तालाबन्दी करके गेट मीटिंग की गयी तथा शोक सभा करके निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के अन्दर आरोपी की गिरफ्तारी एवं उपरोक्त तीनों मांगे पूरी न होने पर प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार अग्रिम अन्दोलन किया जायेगा। धरने के दौरान अशोक कुमार श्रीवास्तव नंदकिशोर यादव अरविंद कुमार यादव जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार राय जिला मंत्री शिव कुमार विश्वकर्मा रमेश कुमार अरुण कुमार अमरजीत यादव शिव कुमार विश्वकर्मा सहित दर्जनों संयुक्त रुप से कर्मचारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में दिया धरना और कहा कि यदि जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो संयुक्त कर्मचारी संघ वृहद आंदोलन करने के लिए बाद होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular