Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurउ.प्र. लेखपाल संघ की जिला कार्यसमिति का निर्वाचन सम्पन्न

उ.प्र. लेखपाल संघ की जिला कार्यसमिति का निर्वाचन सम्पन्न

महेन्द्र यादव अध्यक्ष व मंत्री पद पर विक्रम सिंह निरंजन निर्वाचित
 
ललितपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रान्तीय निर्देशों के अनुपालन में उ.प्र. लेखपाल संघ जनपद शाखा ललितपुर की जिला कार्यसमिति का निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसमें र्निविरोध व निर्वाचित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर महेन्द्र यादव निर्वाचित हुये। वहीं जिला मंत्री पर पद पुन: विक्रम सिंह निरंजन निर्वाचित हुये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर आकाश अग्रवाल निर्वाचित, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर उत्कर्ष नामदेव र्निविरोध चयनित हुये। इसी प्रकार उपमंत्री मनोज कुशवाहा र्निविरोध चयनित हुये, कोषाध्यक्ष पर अरुण कुमार प्रजापति निविरोध चयनित हुये, ऑडीटर पर योगेन्द्र पाल निर्विरोध चयनित हुये। उक्त निर्वाचन कार्यक्रम मनीष पाठक (प्रान्तीय कार्यकारणी), अरविन्द्र सिंह यादव (खण्डमंत्री झांसी मण्डल झांसी), अमित पाल जिलाध्यक्ष जालौन, जैहिन्द्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष झांसी, रोहित राज जिला मंत्री झांसी के निर्देशन में हुआ। उक्त जिला निर्वाचन कार्यक्रम में समस्त जिला के लेखपाल उपस्थित रहे। अन्त में नवनिर्वाचित जिला मंत्री विक्रम सिंह निरंजन ने सभी का आभार जताया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular