Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurवाराणसी में ऊषा ने जीता गोल्ड और अरविन्द ने सिल्वर

वाराणसी में ऊषा ने जीता गोल्ड और अरविन्द ने सिल्वर

ललितपुर। वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज कैम्पस भोजुवीर 04 व 05 जनवरी को आयोजित 33वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024- 25 में जनपद की ऊषा प्रजापति ने डिसकस थ्रो, जेवलिन थ्रो और 3 कि.मी. वाक रेस में गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, सिल्वर मेडल जीते। वहीं अरविंद कुमार प्रजापति ने 5 कि.मी.वाक रेस में सिल्वर मेडल, 10 कि.मी. दौड़ में ब्रांज मेडल जीता। इस प्रकार दोनों एथलीटों ने कुल 5 मेडल जीतकर (1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रांज ) अपना चयन 04 मार्च से 09 मार्च तक कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में आयोजित होने वाली 45 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए करवाया। इनके चयन पर पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, रंजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह, संजीव बावरा, सैफुल्ला खान, रामकिशन शुक्ला, श्रुति तिवारी, सुशील चौबे, वेद प्रकाश शुक्ला,शिया देवी, राजेन्द्र सिंह , रामेश्वर पाल, अभय सिंह, सुखसाहब, कृष्ण कुमार, बेनीबाई, दशरथ प्रजापति, यशिका प्रजापति, सीताराम कुशवाहा और समस्त साथी कर्मचारी व खेल प्रेमियों आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाइयां दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular