Friday, February 20, 2026
spot_img
Homekhushinagarनगर विकास मंत्री ने पडरौना नगर के धोबी घाट पोखरे का किया...

नगर विकास मंत्री ने पडरौना नगर के धोबी घाट पोखरे का किया वर्चुअल शिलान्यास

अवधनामा संवाददाता

जल संरक्षण के प्रति नगर पालिका गंभीर है : विनय जायसवाल

कुशीनगर। पडरौना नगर के स्वामी विवेकानंद वार्ड के अम्बे चौक के समीप स्थित धोबी घाट पोखरे के विकास कार्य का नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने वर्चुअल शिलान्यास किया। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के अगुवाई में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने अमृत 2 योजना के तहत पोखरे का शुभारंभ किये जाने पर क्षेत्रवासियों ने तालियाँ बजाकर स्वागत किया।

वर्चुअल शिलान्यास के बाद पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। पडरौना नगरपालिका के पोखरों का चयन होना हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने घाटों के किनारे सीढ़ियों के विकास के लिए शासन द्वारा प्रथम किश्त जारी होने व टेंडर आदि प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि पोखरे के चारों तरफ सीढ़ियों के अलावा अत्याधुनिक लाइट, बैठने के लिए बेंच व किड्स पार्क का निर्माण कर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जल संरक्षण के प्रति केंद्र व राज्य सरकार के विशेष ध्यान को बताते हुए उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन जल संरक्षण के प्रति गम्भीर है। ऐसे जल निकायों का विकास कर न सिर्फ जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा बल्कि पर्यटन क्षेत्र में पडरौना आगे बढ़ेगा। चेयरमैन ने कहा कि बरसात पूर्व ही सीढ़ियों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य किये जाने के लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि बरसात मे किसी तरह की कोई दिक्कतों न हो। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ सन्तराम सरोज, जेई रामबहादुर प्रसाद के अलावा निर्माण लिपिक राजकुमार यादव, महेंद्र चौधरी, अभय मारोदिया, सुनील गुप्ता, गोपाल लाटा, बृजेश शर्मा, सन्तोष चौहान, मनोज जायसवाल, नृपेंद्र पाण्डेय, राजेश जायसवाल, पंकज कुमार, रोहन विश्वकर्मा, गौतम गुप्ता, आकाश वर्मा, सचिन साहा, बालकृष्ण शर्मा, अमित तिवारी, आलोक विश्वकर्मा सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular