Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूपीएससी टाॅप-10 मेधावी आयुष पांडेय का हुआ जोरदार स्वागत

यूपीएससी टाॅप-10 मेधावी आयुष पांडेय का हुआ जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की परीक्षा में प्रदेश भर में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले आयुष पांडेय के आज अपने निज निवास स्थान डेहरा पहुँचने पर जश्न का माहौल रहा। उनके गृह आगमन पर परिजनों और क्षेत्रीय निवासियों ने पूरे उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।​

संघर्ष और संकल्प की अनूठी मिसाल ग्राम पांडेय का पुरवा (डेहरा) निवासी आयुष पांडेय की यह सफलता अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके पिता, स्वर्गीय सी.एल. पांडेय (पूर्व बी.डी.ओ.) के दुखद निधन के पश्चात उनकी माता, डॉ. वंदना पांडेय ने अत्यंत संघर्षों के बीच बच्चों को इस मुकाम तक पहुँचाया। आज उनका बड़ा बेटा आयुष यूपीपीसीएस में चयनित होकर प्रदेश के शीर्ष मेधावियों में शामिल हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

आयुष की इस ऐतिहासिक सफलता पर अनन्त विक्रम सिंह एवं बहुरानी शाम्भवी सिंह की अनुपस्थिति में गौरव सिंह गुलालगढ़ ने डेहरा स्थित उनके निवास पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गौरव सिंह ने वहाँ रहकर परिवार के सदस्यों की बात फोन के माध्यम से युवराज एवं बहुरानी जी से कराई। युवराज अनन्त विक्रम सिंह और बहुरानी शाम्भवी सिंह ने फोन पर आयुष और उनके परिजनों को इस स्वर्णिम सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular