Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeUPPCS 2024 में सफलता: निरीक्षक अनिल कुमार (विशेष शाखा अभिसूचना विभाग) की...

UPPCS 2024 में सफलता: निरीक्षक अनिल कुमार (विशेष शाखा अभिसूचना विभाग) की पुत्री का ARTO पद पर चयन

महोबा पुलिस कार्यालय महोबा स्थित विशेष शाखा (अभिसूचना विभाग) जनपद महोबा में निरीक्षक पद पर तैनात अनिल कुमार जी की सुपुत्री कु. तनु हरि ने UPPCS–2024 परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 30.मार्च 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड द्वारा पुलिस कार्यालय में अनिल कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं साथ ही निरीक्षक को मिष्ठान खिलाकर कु. तनु हरि के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना भी की गई।

उल्लेखनीय है कि अनिल कुमार का गृह जनपद कानपुर नगर है तथा उनकी सुपुत्री ने घर पर रहकर अपनी लगन, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जनपद महोबा पुलिस परिवार द्वारा इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कु. तनु हरि को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular