Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeEducationUP Scholarship Status Check: यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस इस तरीके से करें चेक,...

UP Scholarship Status Check: यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस इस तरीके से करें चेक, फेज 2 के पैसे इस डेट तक होंगे ट्रांसफर

यूपी स्कॉलरशिप फेज 2 के पैसे जल्द ही ट्रांसफर होने वाले हैं। स्कॉलरशिप के इंतजार कर रहे छात्र इस पेज पर दी गई जानकारी से अपने फॉर्म की स्थिति चेक कर सकते हैं।

समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से सत्र 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप फेज 2 के पैसे 18 मार्च को ट्रांसफर होनी है। ऐसे में स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है कि उनका स्कॉलरशिप का पैसा आएगा या नहीं। आप अपनी इस दुविधा को अपने फॉर्म का स्टेटस करके चेक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया से आप केवल फॉर्म की स्थिति जान सकते हैं, आवेदन में बदलाव करना संभव नहीं है।

पेंडिग वेरिफिकेशन

अगर लॉगइन करने के बाद आपके फॉर्म में पेंडिग आता है तो इसका मतलब है कि अभी अधिकारी आवेदन में दी गई जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

स्वीकृत/ वितरित (Approved/ Disbursed)

अगर आपके आवेदन में स्वीकृत या वितरित लिखा दिख रहा है तो उसका मतलब आपका स्कॉलरशिप फॉर्म स्वीकार कर लिया गया है और जल्द ही आपका पैसा अकाउंट में आ चुका है या जल्द ही आ जयेगा।

अस्वीकृत (Rejected)

अगर आपके फॉर्म में रिजेक्टेड लिखा आ रहा है तो मतलब आपका फॉर्म स्वीकार नहीं हुआ है। या तो आपके फॉर्म कोई गलती रह गई है या फिर आपके द्वारा दस्तावेज सही नहीं पाए गए हैं।
आपको बता दें कि की उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रतिवर्ष सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular