Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeLucknowदुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने के आरोपित ने दोस्त संग...

दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने के आरोपित ने दोस्त संग छलकाए जाम, बागपत पुलिस अनजान

दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के पिता को गोली मारने के आरोपित मनीष ने दोस्त संग जाम छलकाए। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। वहीं पुलिस आरोपित को पकड़ने में नाकाम है। छात्रा के पिता का पुलिस सुरक्षा में उपचार चल रहा है तथा घर पर भी पुलिस तैनात है।

सोशल मीडिया पर 1.02 मिनट का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपित मनीष अपने एक साथी के साथ शराब का सेवन करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को फिल्मी गाने के साथ एडिट किया गया है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है। वहीं आरोपित मनीष को रविवार शाम तक पुलिस गिरफ्तार करना तो दूर उसका सुराग भी नहीं लगा पाई है।

यह है मामला

बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा सात में पढ़ती थी। आरोप है कि बेटी को 28 अक्टूबर 2023 को कार चालक आरोपित मनीष निवासी ग्राम पबरसा (मेरठ) घर से बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया था।

जमानत पर जेल से बाहर आया आरोपी

पुलिस ने 15 दिन बाद बेटी को बरामद किया था। पुलिस ने 14 दिसंबर 2023 को आरोपित मनीष को गिरफ्तार किया था। करीब साढ़े तीन माह पहले मनीष जमानत पर जेल से छूटा था। गत पांच सितंबर की रात करीब नौ बजे आरोपित मनीष ने घर में घुसकर बेटी की कनपटी पर तमंचा लगाया था। विरोध करने पर आरोपित मनीष ने गोली चलाई थी, जो दरवाजे में लगी थी। उसी रात दो बजे मोबाइल पर कॉल कर आरोपित ने धमकी दी थी कि कल का सूरज नहीं देखने देगा। छह सितंबर की सुबह छह बजे मनीष ने घर के बाहर आकर उसके पति को गोली मार दी थी।

“आरोपित मनीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं, जिसको शीघ्र पकड़ा जाएगा। मनीष का शराब के सेवन का वीडियो प्रसारित होने का मामला संज्ञान में नहीं है। नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी बागपत 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular