यूपी बोर्ड परीक्षा का पहला दिन आज है। पहली पाली में हाई स्कूल व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कक्षा के हिंदी पेपर का आयोजन किया गया है। दोनों ही कक्षा के पेपर्स संपन्न होने के बाद आप यहां से एग्जाम एनालिसिस चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं आज यानी 18 फरवरी से स्टार्ट हो गई हैं। पहले दिन दोनों ही कक्षाओं के लिए हिंदी विषय का पेपर आयोजित करवाया गया है। 10th क्लास की परीक्षा सुबह की शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई वहीं और दूसरी शिफ्ट में 12वीं हिंदी पेपर का आयोजन अपरान्ह 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक करवाया गया है।
कैसा रहा पेपर का स्तर और स्टूडेंट्स का रिएक्शन
यूपी बोर्ड 10th एवं 12वीं की पहले दिन की परीक्षा संपन्न हो गई है। मीडिया से बातचीत में छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत ज्यादा कठिन नहीं था। सभी प्रश्न सिलेबस के अंतर्गत ही पूछे गए हैं। ऐसा कोई भी प्रश्न नहीं था जो पाठ्यक्रम से बाहर का हो और जिसे हल करने में ज्यादा कठिनाई आई है। पेपर की लेंथ भी मीडियम स्तर की थी जिसे तय समय में हल किया गया। टीचर ने भी 10वीं के पेपर को सरल से मीडिया स्तर का बताया है।
पेपर का पैटर्न
- यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के पेपर में छात्रों से कुल 70 अंकों के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र दो खंडों में विभाजित है जिसमें दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
- इसके अलावा 12th क्लास के पेपर का पूर्णांक 100 अंकों का होता है। इसमें भी दो खंड होते हैं जिसमें दिए गए सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
- दोनों ही पेपर्स को हल करने के लिए छात्रों को 3:15 मिनट का समय दिया जाता है, प्रारम्भ के 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए होता है।
एग्जाम गाइडलाइंस
- रेगुलर मोड के छात्र परीक्षा केंद्र पर स्कूल ड्रेस पहनकर जाएं।
- किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लेकर जाएं।
- नकल के लिए पर्ची आदि का उपयोग न करें।
- छात्र केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं।
- अगर कोई छात्र हड़बड़ी में एडमिट कार्ड भूल जाता है तो उसे परीक्षा कक्ष नियंत्रक एग्जाम के लिए अनुमति देगा लेकिन अगले पेपर में छात्रों को एडमिट कार्ड प्रतुस्त करना होगा।
- अगर दूसरे पेपर में भी स्टूडेंट प्रवेश पत्र भूल जाता है तो फिर उसे एग्जाम देने से रोक दिया जायेगा।
- छात्र परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
- अगर कोई छात्र लेट हो जाता है तो विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखकर छात्रों को आधा घंटा लेट तक केंद्र पर प्रवेश दिया जायेगा।
52 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड
यूपी बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस बार दोनों ही कक्षाओं के लिए 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें से हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं।





