सीएम के 53 वें जन्मदिन पर भाजपाइयों ने की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना,सीएम के जन्मदिन पर एक दुसरे को मिष्ठान खिलाकर मनाई खुशी।
सुलतानपुर।भाजपा जिला कार्यालय पर हिन्दू ह्रदय सम्राट, लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में पार्टीजनों ने उनके चित्र पर रोली लगाकर उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने एक दुसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।वह अनुशासन, सेवा और विकास का प्रतीक है।कहा सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी को नई दिशा मिली है।
प्रदेश तेजी से चौतरफा व अभूतपूर्व विकास कर रहा है।गरीबों- शोषितों के सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान सराहनीय है।इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह,रूपेश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार,सुनील वर्मा, प्रदीप शुक्ला,आशीष सिंह रानू, आकाश जायसवाल,राज कुमार सोनी,रामदेव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।