सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना का निरीक्षण कर जांच पड़ताल में जुटी
महोबा। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तीपुरा में अज्ञात चोरो ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए अलमारी में रखे साने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपये नगद चोरी कर भाग गए। तड़के सुबह जब परिजन घर वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा देख उन्हें अंदर जाकर देखा तो नगदी, आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना का निरीक्षण कर जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया ि कवह रविवार की रात अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदारों के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे, तभी सूना घर पर चोरो ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे लाखो रुपये के सोना चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर फरार हो गए।
बताया कि सोमवार की तड़के सुबह जब परिवार के साथ वापस घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए और आनन फानन में जाकर देखे तो कमरे में सारा सामान बिखडा मिला और अलमारी में रखे जेवर और नगदी गायब थी। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे दो सोने के हार, एक जोड़ी झुमकी और एक सोने की चेन सहित करीब आठ तोला सोना और एक किग्रा चांदी का आभूषण और नगदी गायब मिली।
चोरी की घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से चोरी के बावत पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिए भी घटना का खुलासा करने में जुटी हुई है। मोहल्ले में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग उठाई है। पीड़ित ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरो को पकड़कर चोरी गया सामान वापस दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस टीम ने बताया कि चोरो का सुराग लगाया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।





