Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeयूपी-बिहार सीमा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया...

यूपी-बिहार सीमा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

अवधनामा संवाददाता

तरयासुजान, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर केंद्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के बिहार के गोपालगंज जनपद में आगमन पर बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा दोना शुक्ल महराज के स्थान के पास भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। गिरिराज सिंह के बिहार सीमा पर पहुंचने से एक घंटा पूर्व ही तमाम भाजपा के नेता बिहार सीमा पर पहुंच गए थे।
जानकारी हो कि रविवार की शाम चार बजे के आसपास उत्तर प्रदेश से बिहार जा रहें गिरिराज सिंह को बिहार में प्रवेश करते ही तमाम भाजपा नेताओं ने गिरिराज सिंह और नरेंद्र मोदी के नारे बुलंद करते हुए फूल माला तथा गुलदस्ता देकर अपने नेता का स्वागत किया। यहां से मंत्री भाजपा नेताओं के साथ बलथरी गांव स्थित अमरेश शाही के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित  किया। इस मौके पर गिरराज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री के  अभिनंदन के दौरान पूर्व मंत्री जनक राम, पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, गोपालगंज विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू ,पूर्व विधायक और भाजपा की महामंत्री बेबी देवी, गोपालगंज संगठन के जिला प्रभारी अशोक सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश प्रधान, महंत सत्यदेव दास, ओम प्रकाश सिंह, दुर्गा राय, मंटू गिरी, राज रोशन राय शर्मा, राजू कुशवाहा, नागावली तिवारी, अमरेश शाही, गप्पू शाही, अवनीश कुमार शाही उर्फ़ रानू शाही, मुकुल राय, शिवनाथ कुशवाहा, राजू शाही, सर्वेश तिवारी, अमोद पांडे, हरेराम सिंह, राज कुमार राय, राकेश राय, समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular