Thursday, April 9, 2026
spot_img
HomeItawaइटवा में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

इटवा में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

इटवा सिद्धार्थनगर। थाना इटवा क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चडीह में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन में किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पविन प्रकाश एवं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-2 (चरण 5.0), साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, बहू-बेटी सम्मेलन और नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व को समझाया गया।

पुलिस टीम ने विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की, ताकि जरूरत पड़ने पर छात्र-छात्राएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इनमें 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) शामिल हैं।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपनिरीक्षक गोपाल, महिला कांस्टेबल रविता यादव, मंजू चौहान तथा गिरीश शर्मा उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने युवाओं को जागरूक कर समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular