महोबा। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह ने सखी वन स्टॉप सेन्टर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप केन्द्र प्रभारी क्षमा सिंह भी उपस्थित रहीं।
निरीक्षण दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सेन्टर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, पीड़िताओं के आश्रय के लिए बनाए गए अल्प प्रवास स्थल का जायजा लिया एवं वन स्टॉप सेन्टर से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन/निरीक्षण किया।
साथ ही वहां रह रही पीड़िताओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने काउंसिलिंग करते हुए उनके अधिकारों, विधिक प्रावधानों, मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने वन स्टॉप सेन्टर में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत एवं आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान परामर्शदाता पूर्णिमा, केस वर्कर अर्चना, रीना सिंह, कं.ऑ. विपिन कुमार, महिला आरक्षी किरन, मल्टीपर्पज कर्मी अनुसुइया, महिला होमगार्ड अशोक सिंह सहित अन्य सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहे।