Wednesday, April 8, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhसंचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सहरोई मार्ग पर हुई जल निकासी,...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सहरोई मार्ग पर हुई जल निकासी, ग्रामीणों को मिली राहत

अलीगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा जलभराव एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए गए निर्देशों का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

इसी क्रम में एसडीएम खैर शिशिर सिंह के कुशल निर्देशन में खण्ड विकास अधिकारी खैर आदिल फ़ैज़ द्वारा ग्राम सहरोई के संपर्क मार्ग पर जल निकासी का कार्य कराते हुए लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का समाधान कराया गया।

ग्राम सहरोई में संपर्क मार्ग पर जलभराव के कारण राहगीरों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव की स्थिति संचारी रोगों के फैलने का भी खतरा पैदा कर रही थी।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मौके पर टीम लगाकर मार्ग से जल निकासी कराई गई, जिससे रास्ता अब सुगम हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरने की समस्या से निजात मिल गई है।

विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले बच्चों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ऐसे सभी जलभराव वाले स्थलों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी एवं साफ-सफाई के कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular