लोटन सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन के सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण बेटी , बहू सम्मेलन एंटी रोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा व बाल कल्याण समिति व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान मिशन शक्ति केंद्र थाना लोटन के क्रम में बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम एवं बाल संरक्षण के मुद्दे एवं पाक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी नये कानून के संबंध मे थाना लोटन द्वारा चलाये गये जागरुकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज के निर्देश पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोटन में जाकर शक्ति दीदी के तहत छात्राओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बर व साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई ।इस दौरान हेड कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला आरक्षी नेहा तिवारी सहित तमाम छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही।





