Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा अभियान एवं साइबर...

मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा अभियान एवं साइबर अपराध में महिलाओं एवं बच्चियों को किया जागरूक

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां राजेश कुमार तिवारी के निर्देशन में बर्डपुर नम्बर-12 ग्राम बनकटा आयोजित चौपाल में बच्चियों व महिलाओं व उपस्थित लोगों को को जागरूक किया गया।

शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया, महिला सम्बन्धी अपराध व साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस दौरान उप थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी, निरीक्षक अमित कुमार शाही, महिला कांस्टेबल सीमा यादव, महिला कांस्टेबल कंचन यादव, कांस्टेबल आलोक यादव मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular