Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeबहन मायावती के शासन में गुंडे माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे,...

बहन मायावती के शासन में गुंडे माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे, कानून का राज कायम रहा-बबलू पांडेय

मंगलवार को देर शाम करनाईपुर में बहुजन समाज पार्टी की बूथ कमेटियों की बैठक हुई। बैठक में बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद हुआ। बसपा के जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने कहा कि सपा, भाजपा और कांग्रेस तीनों दलों के शासन को प्रदेश की जनता देख चुकी है। तीनों दलों की सरकारें कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल रही हैं। कांग्रेस के शासन में दंगे खूब हुए, सपा का शासन गुंडा राज का पर्याय रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के शासन में भी अपराध चरम सीमा पर है।बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रोकने में पुलिस फेल है। उत्तर प्रदेश की जनता बहन मायावती जी के शासन की याद कर रही है। जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों के शासन में अन्याय, अत्याचार और अपराध चरम सीमा पर रहा है।बहन मायावती जी के शासन में अपराधी और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे।बहन मायावती जी ने शेर और बकरी को एक घाट पर पानी पिलाने का काम किया।

मंडौली और करनाईपुर गांव में बैठकों का संचालन विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने किया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान धर्मराज यादव ने की। बैठक में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार नाथ शुक्ल, सेक्टर अध्यक्ष श्याम कुमार, संदीप कुमार मौर्य, राजेन्द्र सिंह,रामबरन मौर्य, गणेश प्रसाद यादव, राजकुमार, शिवराम,किसुन पाल,रामनेवाज कोरी, सिद्धार्थ कनौजिया, देवराज, सेक्टर अध्यक्ष शिव प्राण, चंद्र प्रकाश, पूर्णेन्दु कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular