Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeकार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरसादपुर गांव में सोमवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार एक कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मिरसादपुर गांव के रहने वाले अरविंद निषाद (25) एवं पंकज खरवार (19) राेजाना की तरह साेमवार की सुबह टहल रहे थे। जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक कार की चपेट में दाेनाें युवक आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवक कार में फंसकर घसीटते हुए चार सौ मीटर दूर फ्लाई ओवर तक चले गये थे। दोनों युवक मजदूरी करते थे। बेटों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular