Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurनदी मे नहाते समय दो युवक डूबे

नदी मे नहाते समय दो युवक डूबे

 

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी. शारदा नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए। वहां मौजूद तीन अन्य साथियों ने उनको बचाने की काफी कोशिश कीए लेकिन कामयाब न हो सके। मौके पर पहुंचे लोगों ने तलाश शुरू की। करीब चार घंटे बाद एक युवक का शव घटनास्थल से ही बरामद कर लिया गया। जबकि दूसरे की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत के पूर्व प्रधान छोटे अंसारी का पुत्र मकबूल ;19द्ध व जलील का पुत्र मुनीस ;18द्ध तीन अन्य लोगों के साथ अहिराना के पास शारदा नदी में नहा रहे थे। नहाते समय अचानक यह दोनों लोग गहरे पानी में चले गये। साथियों ने बचाने की काफी कोशिश कीए लेकिन बचा न सके। सूचना पाकर परिजनों समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गये। स्थानीय तैराक व परिजनों ने तलाश शुरू की तो करीब चार घंटे बाद मकबूल का शव घटनास्थल से बरामद हुआ है। बताया जाता है अहिराना गांव में शारदा नदी ने बीते वर्ष जबरदस्त कटान किया था। लोगों के मकान व तमाम पेड़ नदी में कट गये थे। लोग बताते हैं घटनास्थल के पास नदी की गहराई में मकानों का मलवा व पेड़ है। शायद इन लोगों को इसकी जानकारी नहीं थीए तभी यह हादसा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular