Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिला से दिन दहाड़े पर्स लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

महिला से दिन दहाड़े पर्स लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। पैरामाउण्ट कालोनी में दिन दहाड़े महिला से पर्स छीनने वाले दो लुटेरों को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त बाईक, पर्स में रखी लूटी गयी नगदी, एटीएम कार्ड, ताले चॉबी, मोबाइल फोन बरामद किया है।
गौरतलब रहे कि गत् दिवस थाना क्षेत्र सदर बाजार में पैरामाउन्ट कालोनी के सामने दिल्ली रोड पर महिला से दो मोटर साइकिल सवार अज्ञात लुटेरो ने पर्स छीनने की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें नगदी, एटीएम कार्ड मोबाइल फोन आदि सामान था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामपुर मनिहारान के नेतृत्व में गठित पुलिस ने चैकिंग के दौरान कस्बा रामपुर मनिहारन मे हाथी गेट पर मोटर साइकिल सवार लोगो को घेर कर पकड लिया। पूछने पर दोनो ने अपने नाम दीपक पुत्र महिपाल निवासी लण्ढौरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान व राहूल उर्फ पाटिल पुत्र विजय निवासी लण्ढौरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारन बताया। जिनके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल, लूट का सामान, 3000 रू0 नकद, 01 एटीएम कार्ड, 02 चाबी बड़ी ताले की, 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ। घटना के सम्बन्ध मे थाना रामपुर मनिहारन में मामला पजीकृत किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कपिल देव, उपनिरीक्षक विकास चारण, कांस्टेबल कपिल देव व संदीप कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular