Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeडकैती कांड में पुलिस मुठभेड़ में दो और अभियुक्त गिरफ्तार

डकैती कांड में पुलिस मुठभेड़ में दो और अभियुक्त गिरफ्तार

उरई(जालौन)।नवीन ज्वैलर्स डकैती कांड में सम्मलित 6 अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में विगत दिनों देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया था। चौबीस घण्टे के अंदर ही पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि रात्रि में पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए तीन अभियुक्तों द्वारा पूंछ तांछ में अपने तीन अन्य साथियों के साथ नगर में स्थित नवीन ज्वैलर्स की दुकान में दिनांक 15 मई 2025 को डकैती कारित करने की घटना के सम्बंध में बताया गया था। शेष अन्य तीन अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु जनपद की 5 पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं थी और उनके तलाश हेतु मुखबिर लगाए गए थे ।तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि डकैती में बांछित दो अभियुक्त मोटर साइकिल से रात्रि में बाहर जाने वाले हैं जिस पर सभी बार्डर एरिया पर नाकाबंदी कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

रात्रि 10.55 मिनट पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझारपुरा से सामी जाने वाली नहर पटरी से चमेड़ जाने बाले तिराहे के पास एक मोटर साइकिल पर दो संदिग्ध सवारों को एस ओ जी सर्विलांस टीम व प्रभारी निरीक्षक कोंच की संयुक्त टीम द्वारा रुकने के लिए आवाज दी गयी तो अभियुक्तों द्वारा मोटर साइकिल को कच्चे रास्ते मे ले जाकर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किये। जबाबी फायरिंग में एक संदिग्ध अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे संदिग्ध अभियुक्त द्वारा आत्म समर्पण कर दिया गया। घायल अभियुक्त ने अपना नाम अजय उर्फ गोलू कुशवाहा पुत्र राजेन्द्र कुशवाहा उम् करीब 24 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम रामू पुत्र चतुर सिंह कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासीगण ग्राम व थाना कैलिया बताया। जिनके पास से दो अवैध शस्त्र दो अदद जिंदा व दो अदद खोक़ा कारतूस एक अदद मोटर साइकिल और 18 सौ रुपये बरामद हुए।

जिन्होंने पूंछ तांछ के दौरान बताया कि दिनांक 15 मई 2025 को अपने सभी 6 साथियों के साथ कस्बा कोंच में सर्राफा की दुकान में डकैती की घटना कारित की थी। जिसमें हम तीन तीन लोगों के मध्य डकैती के सामान का बटवारा हुआ था। जिसमें हम तीन लोगों को तीन में से एक सिंघासन चांदी जैसी सफेद धातु बजन के अनुसार मिला था। जिसे हमारे तीसरे साथी ने ले लिया और बदले में दो दो हजार रुपये हम लोगों के हिस्से में आये थे। जिसमें से कुछ रुपये खर्च हो गए हैं और हम पुलिस से बचने के लिए मोटर साइकिल से बाहर जा रहे थे। उक्त गुडवर्क पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत किया गया है।एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5 टीमें रवाना की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular