Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeचार साल में नहीं बन पाई दो मीटर लंबी इंटरलॉकिंग

चार साल में नहीं बन पाई दो मीटर लंबी इंटरलॉकिंग

नगरपालिका गौरीगंज के वार्ड आठ के अन्तर्गत नागरिक समस्या के निस्तारण के मामले में ई ओ ने शासन को भेजी झूठी रिपोर्ट

नगर पालिका परिषद के वार्ड नं आठ की एक जनशिकायत के निस्तारण के मामले में शासन की सभी व्यवस्थाएं बेमानी साबित हो रही हैं।दो मीटर लम्बाई के खड़ंजे और नाली का निर्माण चार साल में भी नहीं हो पाया है। फरियादी सम्पूर्ण समाधान दिवस में छः बार शिकायत कर चुका है। झूठी निस्तारण रिपोर्ट भेजकर अधिशासी अधिकारी ने मौन साध लिया है।

वार्ड नं आठ में मुसाफिरखाना रोड से कान्हा मैरिज लान के बगल से होते हुए रवीन्द्र पांडेय के घर तक इंटरलॉकिंग का निर्माण नगर पालिका की ओर से कराया गया है।इसे दो मीटर छोड़ दिया गया है।

फरियादी रिटायर प्रधानाध्यापक के पी सविता ने बताया कि अधूरी इंटर लॉकिंग को पूरा कराने के लिए छः बार सम्पूर्ण समाधान दिवस और दो बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने खड़ंजे और नाली के निर्माण के सम्बन्ध में शासन को झूठी निस्तारण रिपोर्ट भेजकर समस्या को बराबर टाल रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी का कहना है कि प्रकरण कई बार समाधान दिवस में सामने आया है। निस्तारण रिपोर्ट डी एम को भेजी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular