कृषि का सामान लेकर रात में वापस घर लौटते समय हुआ हादसा
महोबा । टिकरी खेरला मार्ग में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। जिससे गांव में गमगीन महौल बना हुआ है। एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत से मृतकों के घर में लोगों का आना जाना जारी रहा। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालका वाहन लेकर फरार हो गया, पुलिस वाहन चालक का सुराग लगाने में जुटी हुई है।
थाना खरेला के ग्राम टिकरी निवासी ब्रजेंद्र 28 पुत्र जागे कुशवाहा अपने चचेरे भाई कामता कुश्वाहा 32 पुत्र पूरन कुशवाहा के साथ गुरूवार की शाम को कृषि का सामान खरीदने के लिए गांव से बाइक द्वारा खरेला कस्बा गए थे, सामान खरीदने के बाद रात में वापस लौटते समय रात को करीब आठ बजे सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन में बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारें गिर गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस और पुिलस की मदद से दोनों घायलों कों जिला अस्पताल महोबा लाया गया, लेकिन दोनों की हालत नाजुक होने के कारण मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।
झांसी ले जाते समय कामता कुशवाहा की महोबा से निकलते ही रास्ते में ही मौत हो गई जबकि ब्रजेंद्र कुशवाहा को मेडिकल काॅलेज झांसी में भर्ती कराया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। ब्रजंेद्र की अभी शादी नही हुई थी, एक ही परिवार के दो लोगों की मैत से घर मे रोना पीटना मचा हुआ है। ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों मृतक मेहनत मजदूरी करके परिवार का सहारा बने हुए थे। खरेला थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का सुराग लगाया जाएगा।